फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: धान लदे वाहनों से उझानी में हाईवे पर तीन घंटे लगा जाम

विज्ञापन
उझानी में मंडी के सामने जाम में फंसे वाहन। संवाद
विज्ञापन
उझानी। बरेली-मथुरा हाईवे पर मंडी समिति के सामने धान लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की वजह से सैकड़ों वाहन फंस गए। जाम में एंबुलेंस भी फंस गई। तीन घंटे लगे जाम के दौरान करीब एक किलोमीटर लंबी वाहनों की लाइन लग गई।
विज्ञापन

कृषि उत्पादन मंडी समिति के सामने हाईवे किनारे धर्मकांटों पर धान लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की वजह से जाम लग गया। मथुरा, आगरा और कासगंज जाने वाले यात्री वाहनों के अलावा कार सवार लोग भी जाम में फंंस गए। कासगंज की ओर से बदायूं और बरेली जाने वाले वाहन भी जाम में फंसे रहे। हाईवे किनारे धर्मकांटाें पर बेतरतीब खड़ी धान लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की वजह से जाम लगा। जाम में एंबुलेंस भी करीब आधा घंटे तक फंसी रही। हूटर बजाने के बाद भी उसे रास्ता नहीं मिल सका, जबकि एंबुलेंस में एक मरीज था।
कछला की ओर वेयर हाउस गोदाम तक तो दूसरी ओर आंबेडकर चौराहे तक जाम के दौरान वाहन सवार बच्चे और महिलाएं भूख-प्यास से व्याकुल नजर आए। हाईवे पर मंडी के सामने चार-पांच दिन से रोजाना जाम लग रहा है।
विज्ञापन



दो घंटे बाद पहुंचे पुलिस कर्मी, होमगार्ड से हुई नोकझोंक
बरेली-मथुरा हाईवे पर धान से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को सड़क किनारे लाइन में लगवाने की कोशिश में जुटे होमगार्ड की दो किसानों से नोकझोंक हो गई। कोतवाली पुलिस को जब इसकी भनक लगी तो करीब डेढ़ घंटे बाद दरोगा समेत चार पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस कर्मियों ने दोनों ओर जाम स्थल से पहले ही वाहनों को रोकना शुरू किया, तब कहीं जाकर तीन घंटे बाद आवागमन सुचारू हो पाया। इसके बाद दोपहर तक पुलिस कर्मी मंडी के सामने डटे रहे।

उझानी में मंडी के सामने जाम में फंसे वाहन। संवाद

उझानी में मंडी के सामने जाम में फंसे वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें