फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: हादसे के बाद भी ठीक नहीं की गई लटकती हाईटेंशन लाइन

विज्ञापन
भूरे का फाइल फोटो।
विज्ञापन
इस्लामनगर। विद्युत निगम की लापरवाही से शनिवार को किसान की मौत हो गई थी। शनिवार को जहां किसान की मौत हुई वहां चार फुट नीचे हाईटेंशन लाइन लटक रही थी। पोस्टमार्टम के बाद रविवार को किसान का शव घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। उधर, हादसे के बाद भी विद्युत निगम ने हाईटेंशन लाइन ऊंचा करने की सुध नहीं ली।
विज्ञापन



इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव अलीनगर निवासी भूरे (65) शनिवार को जानवरों का चारा लेकर लौट रहे थे। झूल रही हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आकर उनकी मौत हो गई। बेटे रामेश्वर ने बताया कि गांव के ही रामनिवास ने अपने खेत की मिट्टी उठवाई थी, जिससे किनारे पर खड़ा बिजली का खंभा झुक गया था। इससे हाईटेंशन लाइन झुक गई थी। इस मामले में गांव के लोगों ने कई बार बिजली निगम के अधिकारियों ओर कर्मचारियों को सूचना देकर लाइन ठीक कराने को कहा, लेकिन किसी ने नहीं सुनी। बिजली विभाग की लापरवाही की वजह से उनके पिता भूरे की जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें