मुजरिया से होकर गुजरता मेंहदीपुर बालाजी जाता श्रद्धालुओं का जत्था। संवाद
मुजरिया। रामपुर के मिलक से पैदल चलकर मेहंदीपुर बालाजी जा रहे श्रद्धालुओं का जत्था मंगलवार को मुजरिया के पास रुका। यहां लोगों ने इनका स्वागत किया। श्रद्धालुओं ने यहां रुककर खाना पकाया फिर भोजन के उपरांत चले गए। कड़ाके की ठंड में पदयात्रा पर निकले महिला-पुरुष श्रद्धालुओं के जत्थे का नेतृत्व कर रहे करण सिंह चौधरी ने बताया कि उन्होंने पैदल यात्रा रविवार को रामपुर जिले के गांव ताजपुर मिलक से प्रारंभ की। पदयात्रा बालाजी धाम मेहंदीपुर 10 जनवरी तक पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि राकेश गिरि, नाथू पंडित सहित महिला पुरुष करीब सौ श्रद्धालु शामिल हैं। श्रद्धालुओं के साथ ट्रक और कार में आवश्यक खाद्य सामग्री सहित सहयोगी लोग भी साथ चल रहे हैं। खास बात यह है कि कड़ाके की ठंड में रास्ते में रुककर किसी खेत या अन्य स्थान पर महिलाएं खाना बनाती हैं। जिसे पूरा जत्था खाता है, इसके बाद आगे बढ़ जाता है। मुजरिया पहुंचने पर तमाम ग्रामीणों ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया। संवाद