आंबेडकर पार्क में धरना देते मृतक सेल्समैन मुकेश यादव के परिजन व अन्य। संवाद
- फोटो : mathura
बदायूं। शराब सेल्समैन मुकेश यादव के परिवार वालों का आंबेडकर पार्क में चल रहा धरना बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। मृतक के भाई रामवीर यादव ने बताया कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलेगा, धरना करेंगे। पुलिस ने मुख्य आरोपी से पूछताछ तक नहीं की। हत्या को लूट दिखाते हुए फर्जी खुलासा कर दिया। इससे वह संतुष्ट नहीं हैं। कहा कि जब तक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछता नहीं की जाती, उनका धरना जारी रहा।