फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं को मिलेगा सम्मान

Fri, 22 Jan 2016 07:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य का किया गया स्वागत
विज्ञापन


बृहस्पतिवार शाम को भाजपा नगर कमेटी के कार्यालय पर शाक्य ने कार्यकर्ताओं समेत कमेटी के पदाधिकारियों से संगठन को लेकर बातचीत की। उन्होंने आम आदमी तक केंद्र सरकार समेत पार्टी की नीतियों को पहुंचाने की भी वकालत की। पार्टी के पांचाल प्रदेश अध्यक्ष बीएल वर्मा ने कहा कि हरीश शाक्य को जिलाध्यक्ष बनाए जाने से कार्यकर्ताओं का भी मनोबल बढ़ा है। युवाओं को पार्टी में काम करने के लिए पूरी तरजीह दी जाएगी। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने नगर अध्यक्ष राहुल शंखधार की मौजूदगी में शाक्य को फूलमालाओं से लाद दिया। उन्होंने पार्टी के बुजुर्ग नेताओं को पहले से अधिक सम्मान दिलाने का भरोसा दिया। इस मौके पर विश्वनाथ माहौर, डॉ. आलोक  कुमार गुप्ता, रतन जिंदल, राजीव गोयल, कमलेश वार्ष्णेय, पवन, अमित कुमार शर्मा, संजीव गुप्ता, अंकुर वार्ष्णेय, चंद्रपाल कश्यप, संजय  यादव, हरस्वरूप वार्ष्णेय, महीपाल राठौर, ललित कुमार गोला, गौरव अग्रवाल,  बृजेंद्र, संजीव माथुर, रमेशचंद्र गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें