बदायूं। बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से जिले में विद्युत व्यवस्था चरमरा गई है। अब हालात ये हो गए हैं कि कोई सप्लाई ठीक करने वाला नहीं है। और तो और विद्युत उपकेंद्रों से दी जाने वाली सप्लाई का शेड्यूल तक बिगड़ गया है। हालात यह हैं कि कहीं आपूर्ति लगातार जारी है तो कहीं दो घंटे भी नहीं मिल पा रही। शनिवार को कई इलाकों में सप्लाई ठप रही तो सहसवान में हाईटेंशन लाइन टूटने से एक आवारा कुत्ता मर गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाइन हटवा दी लेकिन तार नहीं जोड़े गए।
जिले में सरकारी और संविदा कर्मचारियों की हड़ताल पिछले तीन दिन से जारी है। सभी कर्मचारी पावर कॉरपोरेशन के जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर रहे हैं। वे अपनी मांगों से पीछे हटने को तैयार नहीं है। इन हालात को देखते हुए जिला प्रशासन ने अन्य विभागाें के कर्मचारियों और अधिकारियों को आपूर्ति सुचारू रखने के लिए लगाया है लेकिन बिजली व्यवस्था सुधरने की बजाय और बिगड़ती जा रही है।
दरअसल जिन कर्मचारियों को लगाया गया है। वह पावर कॉरपोरेशन के कर्मचारियों का काम नहीं कर पा रहे हैं। तार जोड़ने से लेकर फाल्ट ठीक करने के कार्य तक ठप पड़े हैं। इससे बिजली व्यवस्था बिगड़ गई है। विद्युत उपकेंद्रों पर आपूर्ति चालू करने वाला तक कोई कर्मचारी नहीं है।
वैकल्पिक व्यवस्था करके अलग से अप्रशिक्षित लोगों को लगाया गया है। इन लोगों बिजली के शेड्यूल तक का पता नहीं है। जिन इलाकों में आपूर्ति दी जा रही है। वहां रात की दिन और दिन की रात में कर दी गई है। कहीं बेहद ज्यादा कटौती हो रही है तो कहीं लगातार आपूर्ति दी जा रही है, इससे जिले की बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। इसका असर कृषि, फार्मों, मिल, चक्की और अन्य कारोबार पर पड़ रहा है।
सहसवान में अधिकारी तैनात पर तार जोड़ने वाला कोई नहीं
सहसवान। एसडीएम विजय कुमार मिश्र ने तहसील क्षेत्र के पांच विद्युत केंद्रों पर राजस्व कर्मचारियों और पुलिस टीम की दो चरणों में ड्यूटी लगाई है। विद्युत उपकेंद्र सहसवान नगर और देहात पर तहसीलदार शर्मनानंद, इंस्पेक्टर विशाल प्रताप सिंह, समदा विद्युत उपकेंद्र पर नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार, नादा उपकेंद्र पर जितेंद्र कुमार नायब तहसीलदार, जरीफनगर और दहगवां उपकेंद्रों पर नायब तहसीलदार आनंगराज सिंह को लगाया है। इसके बावजूद लाइन जोड़ने वाला कोई नहीं है। शनिवार को कस्बे के मोहल्ला काजी में एक हाईटेंशन लाइन टूट गई, जिसकी चपेट में आने से आवारा कुत्ते की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने पावर कॉरपोरेशन के कर्मचारियों को कॉल की लेकिन सबके मोबाइल बंद थे। इससे तार नहीं जोड़ा गया। पुलिस ने जैसे-तैसे सप्लाई बंद कराई और सड़क से तार हटवाया। तार अभी भी टूटा पड़ा है।
ट्रिपिंग से परेशान कुंवरगांव के लोग
कुंवरगांव। कुंवरगांव से लेकर ग्रामीण इलाके के लोग बिगड़ी बिजली व्यवस्था से काफी परेशान हो गए हैं। उनके इलाके में सप्लाई आ रही है लेकिन ट्रिपिंग सबसे ज्यादा हो रही है। यह व्यवस्था पिछले तीन दिन से चल रही है। अब तो लोग पानी और मोबाइल चार्ज करने तक को परेशान हो गए हैं। संवाद
उसावां इलाके में ठप रही बिजली
उसावां। इस हड़ताल के चलते शनिवार को कई ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली ठप रही। तमाम लोगों ने शिकायत करने की कोशिश की लेकिन उसका समाधान नहीं हो सका। शनिवार सुबह साढ़े 11 बजे ओम प्रताप सिंह समेत कई लोग विद्युत उपकेंद्र पहुंचे। जिले के अधिकारियों से कॉल करके बात की। फिर नायब तहसीलदार आनंद भूषण मौके पर पहुंचे। उन्होंने कुछ अन्य लोगों को लगाकर सप्लाई ठीक कराई। संवाद
अंधेरे में डूबा दबतोरी इलाका
दबतोरी। कर्मचारियों की हड़ताल से दबतोरी इलाके में बिजली व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई है। शुक्रवार रात से दबतोरी, आसफपुर समेत कई गांव में सप्लाई ठप रही। बताया जा रहा है कि कहीं फाल्ट हो गया है। स्थानीय लोग फाल्ट ठीक करने की कोशिश में लगे हैं लेकिन ठीक नहीं हो सका। संवाद
ककराला में 11 बजे से सप्लाई ठप
ककराला। कस्बे में शनिवार सुबह 11 बजे से सप्लाई ठप है। हालांकि विद्युप उपकेंद्र पर दो लेखपाल मनोज कुमार और सौदान सिंह के अलावा होमगार्ड भी लगाए गए हैं लेकिन वह सप्लाई ठीक नहीं करा पाए। संवाद
क्या कहते हैं लोग
फोटो-14
- बिजली न आने से लोगों को पानी की सबसे ज्यादा समस्या हो रही है। मोबाइल तक चार्ज नहीं हो पा रहे हैं। घरों में लगे इन्वर्टर तक काम करना बंद कर दिए हैं। और तो और फसलों की सिंचाई तक नहीं हो पा रही है। - ओम प्रताप सिंह, उसावां
फोटो-15
- इलाके में शुक्रवार से बिजली व्यवस्था बिगड़ी चल रही है। कई बार शिकायत की लेकिन कोई ठीक करने वाला नहीं है। घरों में पेयजल, चक्की, ट्यूबवेल तक नहीं चल रहे हैं। ऐसे में क्या करें। कोई समाधान नहीं है। - प्रदीप कुमार शर्मा, उसावां
फोटो-16
- सैदपुर में सबसे ज्यादा ट्रिपिंग की समस्या है। तमाम लोगों के घरों में बिजली उपकरण फुंक चुके हैं। फ्रिज नहीं चल रहे हैं। उनमें रखा खाने-पीने का सामान खराब हो रहा है। इससे लोगों का बहुत नुकसान हुआ है। - सौरभ कुमार माहेश्वरी, सैदपुर
फोटो-17
- कर्मचारियों की हड़ताल से कादरचौक इलाके में भी बिजली व्यवस्था बिगड़ गई है। कस्बे में स्थिति कुछ ठीक है लेकिन ग्रामीण इलाके में हालात बहुत खराब हैं। ट्यूबवेल से लेकर बिजली से चलने वाले सारे उपकरण बंद पड़े हैं। - सर्वेश यादव, ततारपुर
(18 बीडीएन-11)विद्युत कार्यालय पर धरने पर बैठे संविदा कर्मी।संवाद
(18 बीडीएन-11)विद्युत कार्यालय पर धरने पर बैठे संविदा कर्मी।संवाद
(18 बीडीएन-11)विद्युत कार्यालय पर धरने पर बैठे संविदा कर्मी।संवाद
(18 बीडीएन-11)विद्युत कार्यालय पर धरने पर बैठे संविदा कर्मी।संवाद
(18 बीडीएन-11)विद्युत कार्यालय पर धरने पर बैठे संविदा कर्मी।संवाद
(18 बीडीएन-11)विद्युत कार्यालय पर धरने पर बैठे संविदा कर्मी।संवाद