फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पीजीआरपी के निस्तारण में जिले का प्रदेश में पांचवां स्थान

विज्ञापन
उत्कृष्ट कार्य कर प्रदेश में पांचवां स्थान दिलाने में सहयोग करने वाले आर​क्षियों को प्रस्​स्ति
विज्ञापन
बदायूं। पब्लिक ग्रीवांस रिव्यू पोर्टल (पीजीआरपी) के प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में जिले को प्रदेश में पांचवां स्थान मिला है। शासन से एक जनवरी 2024 से 15 अप्रैल 2025 तक का मूल्यांकन लोक शिकायत अनुभाग मुख्यालय पुलिस महानिदेशक एवं तकनीकी सेवाएं मुख्यालय द्वारा किया गया। एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने सदर कोतवाली से आरक्षी ब्रजेश कुमार, थाना सिविल लाइंस से आरक्षी सुधीर कुमार, उझानी कोतवाली से आरक्षी अभिषेक कुमार व जनपद मुख्यालय से आरक्षी संजीव चौधरी व महिला आरक्षी अनीता सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर उत्साहवर्धन किया है। जिला मुख्यालय से पब्लिक ग्रीवांस रिव्यू पोर्टल की मॉनिटरिंग आरक्षी संजीव चौधरी द्वारा की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें