फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: रातभर अंधेरे में रहा जिला अस्पताल, दिन में छह घंटे बाधित रही आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। शुक्रवार शाम करीब आठ बजे बारिश शुरू होने के साथ ही जिला अस्पताल की बिजली गुल हो गई। रातभर जिला अस्पताल में अंधेरा रहा। शनिवार सुबह जब कर्मचारी पहुंचे तो बिजली नहीं थी। इससे एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड और पैथालॉजी की जांच भी नहीं हो सकी।
विज्ञापन


शुक्रवार की शाम अचानक बारिश होने लगी। इस दौरान जिला अस्पताल की बिजली गायब हो गई। तीमारदारों को मरीजों को दवा खिलानेे के लिए मोबाइल की रोशनी का सहारा लेना पड़ा। बारिश रुकने के बाद सुबह करीब आठ बजे आपूर्ति बहाल हुई। पूर्वाह्न करीब 11 बजे जंपर टूटने से आपूर्ति फिर बाधित हो गई। इसकी वजह से एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, पैथालॉजी की जांचें नहीं हो सकीं। चार बजे के बाद बिजली आपूर्ति शुरू हो सकी।

तीमारदार बोले... बेकार रहा आना

सुबह आठ बजे जिला अस्पताल पहुंचकर नौ बजे पर्चा बनवाया था। जांच काउंटर पर पहुंचे तो पता लगा कि रात से ही बिजली नहीं हैं। पैर में मोच थी, एक्सरे कराना कराने गया था। जब नहीं हुआ तो प्राइवेट में कराने के बाद डॉक्टर को दिखाया। -विजय माहेश्वरी
विज्ञापन



अल्ट्रासाउंड कराना था, शनिवार दस बजे जिला अस्पताल पहुंचा तो बिजली नहीं थी। अल्ट्रासाउंड नहीं हो सका। अब सोमवार को अल्ट्रासाउंड कराने अस्पताल जाएंगे। - कुलदीप शर्मा
विज्ञापन


बरसात की वजह से दिक्कत आई थी। बरसात बंद होने के बाद बिजली तो आई, लेकिन एक फेस गायब हो गया, जिससे जांच प्रभावित रहीं। - डॉ. कप्तान सिंह, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें