अपने ही रिक्शे से गिरकर रिक्शा चालक गंभीर घायल हो गया। उसके सिर में चोट लगी। इलाज के दौरान उसकी जिला अस्पताल में मौत हो गई। शुक्रवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया। अलापुर निवासी मोहम्मद इरफान (35) पुत्र अली मोहम्मद रिक्शा चलाकर परिवार पालता था। गुरुवार रात वह रिक्शे पर ही सो रहा था। इसी दौरान करवट लेते वक्त सड़क पर गिर गया। इरफान में सिर में गंभीर चोट आई। आस-पास के लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम में मौत की वजह हेड इंजरी बताई गई है।