फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्काउट शिविर में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेमू उच्च प्राथमिक विद्यालय में स्काउट गाइड शिविर के शुरू होने पर छात्र और छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। शिविर शुरू होने पर प्रधानाध्यापक संतोष कुमार उपाध्याय ने प्रतिभागियों को स्काउटिंग का महत्व समझाया। कहा कि समाजसेवा के लिए स्काउट ही सबसे सुगम रास्ता है। स्काउट के जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव शर्मा ने नियमों को बोध कराया। बोले, संघर्ष ही इंसान को महान बनाता है, यही स्काउट भी सिखाता है। प्रतिभागी बच्चों में टोली नायकों ने पुराने स्मरण भी सुनाए। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्राकृतिक आपदा से निपटने के गुर भी सिखाए गए। इस मौके पर दुर्गा रानी, अनीता, हेमसिंह, वीर सहाय, डालचंद्र, कैलाश, अंजलि, सृष्टि, साक्षी, मुस्कान, रजनी, नीलम, तारावती और रचना आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें