बदायूं। शेखूपुर में स्थित द किसान सहकारी चीनी मिल 21 नवंबर से शुरू होगी। इसको लेकर चीनी मिल प्रशासन की ओर से कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
गन्ना किसानों के लिए सट्टा पर्ची भी जारी कर दी गईं हैं। ऐसे में चीनी गेट पर 20 नवंबर से गन्ने की खरीद शुरू कर दी जाएगी। जिला गन्ना अधिकारी अशर्फी लाल ने बताया कि सहकारी चीनी मिल 21 से शुरू हो रही है। वहीं, बिसौली के रानेट में स्थित यदु शुगर मिल भी जल्द शुरू हो जाएगी। संवाद