फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचारियों को देना पड़ेगा हिसाब : सुरेश राणा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायं। पूर्व कैबिनेट मंत्री और भाजपा संगठन के क्लस्टर प्रभारी सुरेश राणा ने रामलीला मैदान में हुई विपक्षी गठबंधन की रैली का जिक्र करते हुए कांग्रेस और अरविंद केजरीवाल पर सियासी वार किए। उन्होंने कहा भ्रष्टाचारियों को हिसाब देना पड़ेगा ।
विज्ञापन

सुरेश राणा ने कहा कि रामलीला मैदान में भ्रष्टाचारियाें के भाईचारे का शो हमने देखा। भ्रष्टाचारी किस घमंड से अपने भ्रष्टाचार को सही ठहरा रहे हैं, यह बात आपको समझनी है। प्रधानमंत्री मोदी कहते हैं कि भ्रष्टाचार हटाओ मगर विपक्षी गठबंधन के नेता कहते हैं कि भ्रष्टाचारियों को बचाओ। उन्होंने कहा मोदी के लिए देश की 140 करोड़ जनता परिवार है और विपक्षियों का परिवार भ्रष्टाचारी नेता ही हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी पर प्रहार किया । उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी कहती है कि केजरीवाल की गिरफ्तारी के समर्थन में रैली हो रही है, कांग्रेस कहती है कि यह किसी व्यक्ति के समर्थन में नहीं बल्कि पूरे गठबंधन की रैली है। इससे साबित होता है कि विपक्षी एकता भी दिखावा है। भ्रष्टाचार ही उनका शिष्टाचार बन गया है । मामला कोर्ट में हो तब भी विपक्ष को चिल्लाना है। कोर्ट में दलीलें काम नहीं करती तो विपक्षी बाहर हल्ला मचाते हैं। वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, एमएलसी/लोकसभा प्रभारी महाराज सिंह, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, बदायूं विधानसभा प्रभारी रवि रस्तोगी, मीडिया प्रभारी आशीष शाक्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें