बदायूं-बिजनौर राजमार्ग से सतेती चौराहे से भतरी गोवर्धनपुर होते हुए वजीरगंज तक 16.600 किमी मार्ग के चौड़ीकरण और निर्माण को 1156.50 लाख रुपये मिले हैं। बदायूं-मेरठ राजमार्ग से उझानी कस्बा में आबादी वाले भाग सीसी से चौड़ीकरण का काम भी शुरू हो चुका है। इस रोड का सुदृढ़ीकरण भी शामिल है। 1.200 किमी इस मार्ग के लिए 273.42 लाख रुपये मंजूर हुआ है। इसके अलावा सहसवान-भवानीपुर-खैरू नउायल, दहगवां मार्ग से बदायूं-मेरठ राजमार्ग तक चौड़ीकरण निर्माण कार्य 15 किमी को 879.87 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। यही नहीं शहर के कूड़ा निस्तारण को बनाए गए सॉलिडवेस्ट मैनेजमेंट प्लांट रोड उतरना, सर्वा, कपरवा, सहपुरा मार्ग 6.00 किमी पर भी काम शुरू हो गया है। इसके लिए 374 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। एक्सईएन निर्माण खंड, पीडब्ल्यूडी आईसी शर्मा के अनुसार, सभी स्वीकृत सड़कों पर निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। निर्माण कार्य करने वाले ठेकेदारों को चेताया गया है कि सड़कों का निर्माण गुणवत्तापरक कराया जाए। निर्माण के समय विभाग के अधिकारी और वह स्वयं मॉनीटरिंग करते रहेंगे।