फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कांफ्रेंस मेंं बच्चों को तालीम दिलाने पर दिया जोर

Wed, 21 Oct 2026 12:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
कॉन्फ्रेंस में तकरीर करते उलमा- आयोजक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पूरनपुर। मोहल्ला कुरैशियान साहूकारा में एक दिवसीय पैगाम ए आखिरत कॉन्फ्रेंस हुई। कॉन्फ्रेंस में बच्चों को तालीम दिलाने पर जोर दिया गया।
मुफ्ती फुरकान मंजरी ने तकरीर में कहा कि बच्चों के साथ बच्चियों को भी दीनी तालीम दिलाएं। युवाओं को उच्च शिक्षा हासिल करने की जरूरत है। मुफ्ती साजिद हसनी ने हुजूर के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला। कहा कि हुजूर पाक ने गरीबों यतीमों की मदद की। सभी को गरीबों, यतीमों की मदद करनी चाहिए। शिक्षा पर ध्यान देने की जरूरत है। मुफ्ती नूर मोहम्मद हसनी ने कहा कि पैगम्बरे इस्लाम की बताई हुई बातों पर अमल करना चाहिए। कॉन्फ्रेंस में मुफ्ती हाशिम रजा हुसैनी बरेलवी ने कहा कि इस्लाम की बुनियाद पांच चीजों पर है कालिमा, नमाज, रोजा, हज, जकात मुसलमानों को इस पर अमल करना चाहिए। मुफ्ती साजिद हसनी कादरी ने युवाओं को उच्च शिक्षा ग्रहण करने और हेलमेट पहन बाइक चलाने की शपथ दिलाई। संचालन मौलाना इमरान रईसी बरेलवी ने किया।
कॉन्फ्रेंस में कारी शान मोहम्मद, हाफिज अब्दुल हसीब, नदीम साबरी, वसीम अंसारी, नसीम अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें