कुंवरगांव (बदायूं)। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक झोलाछाप को अपनी दुकान चलाते हुए पकड़ा।
बताते हैं कि बरी समसपुर गांव निवासी जलीस मियां ने आईजीआरएस पर शिकायत की थी कि अली असगर कासिमपुर भट्ठे के नजदीक अपनी दुकान चलाता है। जबकि वह प्रशिक्षित डॉक्टर नहीं है। इस पर स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार ने अली असगर को नोटिस भेजा था। इस पर अली असगर सीएमओ कार्यालय नहीं आया। बाद में उन्होंने टीम के साथ दुकान पर चेकिंग की। अली असगर से शैक्षिक प्रमाण पत्र मांगे गए लेकिन वह अपने प्रमाण पत्र नहीं दिखा सका। इस पर डॉ. प्रमोद कुमार ने झोलाछाप अली असगर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। संवाद