फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: चकमार्ग पर दबंगों ने फिर से किया कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव मिर्जापुर सोहरा में एक चकमार्ग पर दबंगों ने फिर से कब्जा कर लिया। जिसके चलते किसानों को खेतों तक पहुंचने में काफी परेशानी हो रही है। पीड़ित किसानों ने उक्त मामले की शिकायत पुलिस से की है। गांव निवासी किसान पूरन सिंह पुत्र दुलार सिंह ने पुलिस को बताया चकमार्ग संख्या 853 पर 18 अप्रैल को तहसील की राजस्व टीम ने पुलिस की मौजूदगी में कब्जा हटवाया था। साथ ही कब्जाधारकों को चेतावनी भी दी थी कि फिर से किसी ने कब्जा किया तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। मगर उक्त दबंग लोगों ने चेतावनी के बावजूद इस चकमार्ग पर कब्जा कर अपने खेतों में मिला लिया है। किसानों को फिर से आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पीड़ित ने पुलिस जांच कर दबंगों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें