फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

47 करोड़ की लागत से पुल बना, पर आसान नहीं हुआ शाहजहांपुर का सफर

सार

बदायूं से वाया दातागंज-शाहजहांपुर का सफर दातागंज में नगरिया खनू पर 47 करोड़ रुपये की लागत से रामगंगा पुल बनने के बाद भी आसान नहीं हो सका है।उन्होंने जल्द इस संबंध में कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
ये है नगरिया खनू से गढ़िया रंगीन जाने वाले मार्ग की हालत। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दातागंज। बदायूं से वाया दातागंज-शाहजहांपुर का सफर दातागंज में नगरिया खनू पर 47 करोड़ रुपये की लागत से रामगंगा पुल बनने के बाद भी आसान नहीं हो सका है। नगरिया खनू से हजरतपुर, शाहजहांपुर के गढ़िया रंगीन मार्ग पर कई फुट के गहरे गड्ढे हैं। ऐसे में लगभग 50 गांवों के लोग शाहजहांपुर जाने के लिए लगभग दोगुनी दूरी तय कर रहे हैं।
विज्ञापन

नगरिया खनू में रामगंगा नदी पर पुल न होने के कारण अब तक ग्रामीणों को लंबा सफर तय करना पड़ता था। पुल बनने के बाद उम्मीद जगी, लेकिन अब तक सड़क निर्माण का काम नहीं हो सका है। दातागंज तहसील के लगभग 50 गांव शाहजहांपुर जिले से काफी नजदीक हैं। दातागंज के नगरिया खनू में रामगंगा पर पुल की मांग लंबे समय से हो रही थी। यहां 47 करोड़ की लागत से पुल बनकर कुछ माह पहले ही तैयार हुआ है। इसके बाद लोक निर्माण विभाग मंत्री जितिन प्रसाद ने पुल का लोकार्पण भी कर दिया, लेकिन उसके बाद अभी तक नगरिया खनू से गढ़िया रंगीन तक सड़क नहीं बन सकी है।
बरेली से होकर 65 और बदायूं होकर सौ किमी दूर हो जाता है शाहजहांपुर
अगर नगरिया खनू होते हुए शाहजहांपुर के लिए सफर तय करना होता है तो दातागंज से शाहजहांपुर की दूरी करीब 65 किमी बैठती है, जबकि बरेली होते हुए शाहजहांपुर की दूरी 130 किमी होती है। वहीं, अगर दातागंज के इन गांवों के लोग बदायूं होते हुए शाहजहांपुर जाते हैं तो यही दूरी लगभग 160 किमी हो जाती है। नगरिया खनू से शाहजहांपुर के गढ़िया रंगीन की दूसरी करीब 15 किमी है। यह पूरा रोड बुरी तरह से जर्जर है। ऐसे में इस पर वाहनों से आवागमन संभव नहीं है। जब लोनिवि मंत्री जितिन प्रसाद ने पुल का लोकार्पण किया था, तब जल्द सड़क बनवाने की बात कही थी, लेकिन काम अब तक शुरू नहीं हो पाया।
विज्ञापन

इन गांवों के लोगों को होती है समस्या
सड़क न बनने से दातागंज क्षेत्र के नवादा बदन, आजमपुर, दियोरी, देवचरी पट्टी, भेड़ा, कलाकंद, दुगरी, लालपुर खादर, कुंडरा मझरा, विजयपट्टी समेत करीब 50 गांवों को शाहजहांपुर जाने के लिए दोगुनी दूरी तय करनी पड़ रही है। यदि इस सड़क का निर्माण हो जाता है तो इनका पैसा और समय दोनों बच सकेंगे।
नगरिया खनू पुल बनने के बाद काफी सुविधा हो गई है। सड़क निर्माण के लिए मेरी लोक निर्माण विभाग मंत्री जितिन प्रसाद से मुलाकात हो चुकी है। उन्होंने जल्द इस संबंध में कार्रवाई का आश्वासन दिया है। बदायूं और शाहजहांपुर जिले की सीमा में काम होना है। ऐसे में दोनों जिले इसके लिए डीपीआर बना रहे हैं। -राजीव कुमार सिंह, विधायक दातागंज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें