स्कूल में स्थापना दिवस मनाते बीओबी के अधिकारी। संवाद
मुजरिया। बैंक ऑफ बड़ौदा की मुजरिया शाखा ने स्थापना दिवस पर उच्च प्राथमिक विद्यालय समसपुर बल्लू में बच्चों के लिए साउंड सिस्टम भेंट किया। साथ ही बच्चों को मिठाई बांटी। बैंक के फील्ड अफसर जगतवीर सिंह और कैशियर अंशुल ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजन यादव को साउंड सिस्टम भेंट किया। साथ ही बच्चों को लड्डू बांटकर बैंक के स्थापना दिवस की खुशी का इजहार किया। प्रधानाध्यापक राजन यादव ने कहा कि बच्चों की शैक्षिक गतिविधियों में सहायक साउंड सिस्टम का बहुत ही महत्व है। इस अवसर बैंक ऑफ बड़ौदा प्रबंधक कृष्णकांत, जगतवीर सिंह, अंशुल, मुनेंद्र सिंह सहित ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद