फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: उझानी में आंदोलन 34वें दिन भी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी। नगर पालिका उझानी के दूषित पानी से हो रही परेशानी को लेकर चल रहा क्रमिक अनशन 34वें दिन भी जारी रहा। बृहस्पतिवार को क्रमिक अनशन पर मुन्ना लाल जाटव, गुड्डू जाटव, छोटेलाल जाटव, राजाराम जाटव और नेपाल सिंह सोलंकी बैठे। शाम को जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह समेत अन्य पदाधिकारियों ने अनशनकारियों को जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया। ओमकार सिंह ने कहा कि यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक नगरपालिका उझानी के नाले के पानी को भैंसोरा नदी तक नहीं मोड़ा जाता। कांग्रेस महासचिव मोरपाल प्रजापति और इगलास हुसैन ने कहा कि यह आंदोलन किसी राजनीतिक लाभ के लिए नहीं, बल्कि ग्रामवासियों के स्वास्थ्य और अधिकार की रक्षा के लिए है। कांग्रेस पार्टी ग्रामीणों के साथ है और उनके जायज हक की लड़ाई लड़ेगी। इस मौके पर योगेंद्र सिंह सोलंकी, कमल प्रताप सिंह, नरेश कुमार, विष्णु प्रभाकर, अमरजीत, मोहनलाल गांधी, महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें