फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: प्रशासन ने किसानों को जमीन दिलाई, रात में फिर जोतकर चले गए दबंग

Tue, 24 Oct 2023 12:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
उलाई खेड़ा गांव में जमीन  की नपत के दौरान मौजूद किसान व पुलिस। संवाद
विज्ञापन
कादरचौक। ब्लॉक क्षेत्र के उलाईखेड़ा गांव में पिछले दो दिन राजस्व विभाग के अधिकारियों ने नाप करवाकर जिस जमीन पर किसानों को कब्जा दिलाया था। रविवार रात दबंग आकर उस जमीन को अपने ट्रैक्टर से जोतकर चले गए। इससे किसानों में दहशत का माहौल है लेकिन राजस्व विभाग के अधिकारी उन्हें आश्वासन दे रहे हैं कि जिसकी जमीन है उसे ही दी जाएगी।
विज्ञापन

ग्राम उलाईखेड़ा के करीब तीन-चार सौ किसानों की जमीन पर दबंगों का कब्जा है। इस गांव का नक्शा तो नहीं हैं लेकिन करीब 20 साल पहले ग्राम प्रधान के सहयोग पर तहसील स्तर से इन किसानों को जमीन आवंटित की गई थी। मालिकाना हक के तौर पर किसानों को एक-एक रसीद भी दी गई थी। उस दौरान से कटरी इलाके में दबंग माफिया हावी थे जो आज भी हैं।
कई बार इस जमीन को लेकर इलाके में खून खराबा हो चुका है। शुक्रवार और शनिवार को नायब तहसीलदार अजीत यादव ने अपनी टीम के साथ अभियान चलाया था। 20 किसानों को जमीन पर हक भी दिलाया गया। रविवार को राजस्व विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची। इसका फायदा उठाकर माफिया रात को ट्रैक्टर लेकर आए और तमाम खेतों को जोतकर चले गए जब सुबह किसान खेतों की ओर गए तो वह जोताई देखकर हैरान रह गए। इस पर उन्होंने राजस्व विभाग से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


नायब तहसीलदार अजीत यादव ने बताया कि खेतों पर किसी दबंग माफिया का कब्जा नहीं होने देंगे। जिस किसान को जमीन दी जा रही है, वही किसान उसमें फसल करेगा। अगर कोई बीच में आकर उस पर कब्जा करेगा तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें