फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सरकारी जमीन से प्रशासन ने तीन सौ बीघा गेहूं की फसल कटवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कादरचौक (बदायूं)। ब्लॉक क्षेत्र में अवैध कब्जा कर उगाई गेहूं की फसल को तहसील प्रशासन ने कटवाना शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार से अब तक करीब तीन सौ बीघा गेहूं की फसल कटवाई जा चुकी है। अभी तीन सौ बीघा गेहूं की फसल और रह गई है। यहां लगातार मजदूर काम कर रहे हैं। तीन कंपाइन मशीन और पांच ट्रैक्टर ट्रॉली भी लगे हुए हैं।
विज्ञापन

गांव उलाई खेड़ा खाम में करीब चार हजार बीघा सरकारी जमीन पर कासगंज और बदायूं के दबंगों का अवैध कब्जा था। उन्होंने खेत जोतकर गेहूं बो दिए थे। इस पर एसडीएम सदर एसपी वर्मा ने कई लेखपाल और कानूनगो लगाकर जमीन की पैमाइश कराई और उसे कब्जे में ले लिया था।
चार-पांच दिन पहले कुछ दबंग गेहूं की फसल काट ले गए। इसकी जानकारी हुई तो एसडीएम ने इलाके में दो नायब तहसीलदार अमित कुमार और अजीत यादव को लगा दिया। उन्होंने बृहस्पतिवार को तीन कंपाइन लगाकर गेहूं कटवाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार शाम तक करीब तीन सौ बीघा से ज्यादा फसल कटवा दी गई। इसके लिए करीब 20-25 मजदूर लगाए गए हैं। वह गेहूं भरकर कादरचौक में आढ़त पर डाल रहे है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात करीब ढाई बजे तक एसडीएम, सीओ शक्ति सिंह, लेखपाल रिजवान, प्रमोद शर्मा और सौदान सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद थे। पूरी फसल काटने में अभी दो-तीन दिन लग जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें