फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बाइक से टकराकर टेंपो पलटा, ग्रामीण की मौत

विज्ञापन
घटना स्थल पर खड़ा टेंपो। संवाद
विज्ञापन
मूसाझाग। बदायूं-दातागंज मार्ग पर शुक्रवार दोपहर गुलड़िया ईंट भट्ठे के सामने एक बाइक से टकराकर टेंपो पलट गया, जिससे उसमें सवार 42 वर्षीय जोगराज की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक टेंपो सवारियों को लेकर दातागंज से बदायूं आ रहा था। टेंपो गुलड़िया ईंट भट्ठे के सामने पहुंचा कि तभी सामने से तेज रफ्तार में आई बाइक टेंपो से टकरा गई, जिससे टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में बाइक सवार को ज्यादा चोट नहीं आई। वह बाइक छोड़कर मौके से भाग गया।
इधर, टेंपो पलटने से उसमें सवार दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव पलिया गूजर निवासी जोगराज, दातागंज निवासी विवेक समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और सभी घायलों को जिला अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टर ने जोगराज को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना पुलिस ने टेंपो और बाइक कब्जे में ले ली है। जोगराज के शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें