फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बाइक से टक्कर के बाद पलटा टेंपो, एक की मौत

Sun, 20 Oct 2024 04:15 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
सहसवान। बाइक से टक्कर के बाद एक टेंपो पलट गया। इस दौरान एक अधेड़ की मौत हो गई। जबकि, बाइक सवार घायल हो गया। हालत गंभीर होने पर बाइक सवार को जिला अस्पताल रेफर किया गया। टेंपो में सवार अन्य चार लोगों को मामूली चोट आईं हैं।
विज्ञापन


घटना शनिवार दोपहर करीब 12 बजे सहसवान से भवानीपुर जाने वाले मार्ग पर हुई। बिल्सी के गांव बेहटा गोसाई निवासी जान मोहम्मद (55) अपनी पत्नी तस्लीमन के साथ शनिवार दोपहर गांव नदायल में अपने दामाद काशिफ के यहां टेंपो से जा रहे थे।
इसी दौरान महावा नदी के पुल के पास सामने से आ रहे बाइक सवार सुहेल की बाइक और टेंपो की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद टेंपो पलट गया। टेंपो सवार जान मोहम्मद उसके नीचे दब गए। राहगीरों ने टेंपो सवार लोगों को बाहर निकाला और सभी को अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने जान मोहम्मद को मृत घोषित कर दिया। बाइक सवार सुहेल को उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें