फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: डंपर से टकराकर पलटा टेंपो, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आसफपुर। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में आसफपुर के पास डंपर से टकराकर टेंपो पलट गया। हादसे में टेंपो चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन

बुधवार रात करीब 11 बजे फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव रिठिया निवासी विजय पाल सिंह अपना टेंपो लेकर आसफपुर की ओर जा रहे थे। टेंपो में सवारी नहीं थीं। आसफपुर-बिसौली मार्ग पर आसफपुर पुलिस चौकी से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर डंपर से टेंपो टकरा गया। हादसे में टेंपो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और विजय पाल सिंह की टेंपो में फंसकर गंभीर घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस घायल वियजपाल को सीएचसी पहुंची। जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। देर रात हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजय पाल सिंह के पिता रघुनाथ सिंह ने हत्या की आशंका जाहिर करते हुए पुलिस को तहरीर दी है। इस संंबंध में एसएचओ फैजगंज बेहटा सिद्धांत शर्मा ने बताया कि टेंपो डंपर की चपेट में आया था इस वजह से चालक की मौत हुई है फिर भी तहरीर के आधार पर पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें