फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: डीसीएम की टक्कर से टेंपो पलटा, महिला की मौत

विज्ञापन
माधुरी का फाइल फोटो।
विज्ञापन
दातागंज। बेलाडांडी पुल के पास डीसीएम की टक्कर से टेंपो पलट गया। टेंपो सवार महिला की मौके पर मौत हो गई, जबकि भांजा घायल हो गया। महिला अपने पति के साथ रक्षाबंधन मनाने दिल्ली से शाहजहांपुर जा रही थी। हादसे की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। रक्षाबंधन की खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन

शाहजहांपुर के जैतीपुर थानाक्षेत्र के गांव आलमपुर निवासी मुनेश कुमार दिल्ली में परिवार के साथ रहकर मेहनत मजदूरी करते हैं। रक्षाबंधन मनाने के लिए वह शनिवार शाम को पत्नी माधुरी और भांजे मोनू के साथ आनंद विहार से रोडवेज बस में सवार होकर घर जा रहे थे। रविवार तड़के करीब चार बजे रोडवेज बस ने उन्हें बदायूं बस स्टैंड पर उतारा। यहां से तीनों लोग टेंपो में सवार होकर गांव आलमपुर के लिए चल दिए।
करीब छह बजे बेलाडांडी पुल के पास से गुजरते समय डीसीएम की टेंपो से टक्कर हो गई। हादसे में मुनेश की 32 वर्षीय पत्नी माधुरी की टेंपो के नीचे दबकर मौके पर ही मौत हो गई। भांजा मोनू घायल हो गया। घटना के बाद चालक डीसीएम छोड़कर भाग गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। डीसीएम को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करवाया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। रक्षाबंधन की खुशियां मातम में बदल गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

माधुरी का फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें