फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: एक जून से अब तक 10.3 डिग्री सेल्सियस गिरा तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। अप्रैल-मई से पड़ रही भीषण गर्मी जून के अंत तक कम हो गई। एक जून को अधिकतम तापमान 48.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। वहीं 27 जून को घटकर 37.9 डिग्री सेल्सियस रह गया है। एक जून से अब तक 10.3 डिग्री तापमान गिरा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह सात बजे तक जमकर बारिश हुई। दिनभर काले बादल छाए रहे। शाम सवा चार बजे के करीब दो मिनट के लिए सूर्य देव के दर्शन हुए, लेकिन धूप में तपिश नहीं थी। भारत मौसम विज्ञान विभाग की वेबसाइट के मुताबिक, अभी दो दिन बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। अधिकतम तापमान तीन से चार डिग्री कम हो सकता है। जिले में छह जून को 15 एमएम, 20 जून को चार एमएम, 25 जून को 12 एमएम, 26 जून को 22 एमएम और 27 जून को 49 एमएम बारिश दर्ज की गई। इस माह अब तक 102 एमएम बारिश हो चुकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें