बदायूं। मुजरिया थाना क्षेत्र के कौल्हाई के जंगल में मिले किशोर के शव की तीसरे दिन भी पहचान नहीं हो पाई। बृहस्पतिवार को कौल्हाई के जंगल में 14 वर्षीय किशोर का शव पड़ा मिला था। शव की शिनाख्त न हो पाने पर थाना पुलिस ने उसे मोर्चरी में रखवा दिया। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की वजह पता चल सकेगी। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। एसओ आरती कौशिक ने बताया कि पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। संवाद