फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सड़क हादसे में घायल किशोरी की मौत

विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतका बबली के परिजन। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। उघैती थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल हुई किशोरी की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

बीती 19 जून को उघैती थाना क्षेत्र के गांव चाचीपुर के पास डीसीएम की टक्कर से गांव ईखखेड़ा निवासी गौतम पुत्र चिंरौजी और उसके ससुर रामजीलाल की मौत हो गई थी। हादसे में बाइक पर सवार बेहटा गुसाईं निवासी उदय सिंह की 16 वर्षीय पुत्री बबली घायल हो गई। उसका राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था। सोमवार की रात 12 बजे इलाज के दौरान बबली की भी मौत हो गई। उसकी मौत की सूचना मिलते ही पुलिस मेडिकल कॉलेज पहुंची और शव पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया। संवाद
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें