फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बिजली गिरने से किशोर झुलसा

विज्ञापन
कादरचौक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती घायल किशोर। संवाद
विज्ञापन
कादरचौक (बदायूं)। शनिवार शाम हुई बारिश के दौरान बिजली गिरने से एक किशोर झुलस गया। परिवार वालों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

ग्राम रैसी नगला निवासी सरवर कुमार (12) पुत्र कालीचरन शनिवार शाम गांव के नजदीक खेतों में अपनी भैंसें चरा रहा था। तभी अचानक बारिश शुरू हो गई। सरवर बारिश से बचने के लिए एक पेड़ के नीचे जाकर बैठ गया जबकि गांव के बच्चे दूसरे पेड़ के नीचे बैठ गए। तभी अचानक कड़कड़ाते हुए पेड़ पर बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आने से सरवन झुलस गया। यह देखकर गांव के बच्चे दौड़ पड़े। उन्होंने तुरंत सरवन के परिवार वालों को सूचना दी, जिससे वह मौके पर पहुंच गए और किशोर को बेहोशी की हालत में स्वास्थ्य केंद्र ले गए। फिलहाल किशोर की हालत में सुधार है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें