फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: टैंक में गिरकर किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सहसवान। निर्माणाधीन घर में बन रहे शौचालय के टैंक में गिरने से किशोर की मौत हो गई। परिजन पुलिस को सूचना दिए बगैर शव गांव ले गए। इकलौते पुत्र की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

जुनावई थाना क्षेत्र के गांव घोसली मोहकम निवासी योगेंद्र शर्मा मकान बनवा रहे हैं। मकान में शौचालय के लिए टैंक का निर्माण कराया गया। टैंक में पानी भर जाने पर उसके ऊपर तख्ते डाल दिए गए। सोमवार को शाम करीब पांच बजे योगेंद्र का इकलौता पुत्र 16 वर्षीय अंकित शर्मा मकान में जा रहा था। वह टैंक के ऊपर से जैसे ही गुजरा कि उसपर रखा तख्ता टूट गया। इससे वह टैंक में जा गिरा और उसकी गर्दन लोहे के एंगल में फंस गई।
चूंकि उस वक्त मकान में कोई नहीं था इसलिए किसी को घटना की जानकारी नहीं हुई। काफी देर बाद परिजन पहुंचे तो उन्होंने टैंक में लोहे के एंगल पर लटके अंकित को बाहर निकाला। परिजन उसको लेकर सहसवान सीएचसी पर पहुंचे। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद रोते-बिलखते परिजन उसका शव गांव ले गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें