फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: जूनियर हाई स्कूल में रखे जाएंगे तकनीकी अनुदेशक

Mon, 21 Oct 2024 04:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। बेसिक शिक्षा परिषद के तहत उच्च प्राथमिक विद्यालयों में जल्द ही तकनीकी अनुदेशकों को तैनात किया जाएगा। इनके तैनात होने से पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को तकनीकी ज्ञान मिलेगा। इससे भविष्य में वह स्वावलंबी बन सकें।
विज्ञापन

अब शासन ने उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को तकनीकी ज्ञान देने के लिए तकनीकी अनुदेशकों की भर्ती किए जाने का फैसला लिया है। विभाग के अनुसार किस-किस विषय में तकनीकी शिक्षा दी जाएगी, यह भी शासन स्तर से तय किया गया है। इसमें इंजीनियरिंग व वर्कशॉप, एग्रीकल्चर नर्सरी व गार्डनिंग, एनर्जी व पर्यावरण, होम एंड हेल्थ आदि तकनीक के विषय में बच्चों को सिखाया जाएगा। वहीं शिक्षकों का कहना है कि यह शासन का अच्छा कदम है, निश्चित तौर पर इससे बच्चों को तकनीकी ज्ञान हासिल हो सकेगा। बेरोजगार युवाओं को रोजगार भी मिल सकेगा। इस संबंध में बीएसए वीरेंद्र कुमार ने बताया कि उच्च प्राथमिक विद्यालय और उनमें पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं का डाटा शासन को उपलब्ध कराया दिया गया है। आगे की कार्रवाई शासन स्तर से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें