बदायूं। परिषदीय स्कूलों के विलय के विरोध में प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा ने चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की है। संघ के जिलाध्यक्ष एवं प्रांतीय प्रचार मंत्री संजीव शर्मा ने जिले में भी विद्यालयों के विलय के विरोध में विधायकों एवं सांसदों को ज्ञापन देने, सोशल मीडिया के हैंड एक्स पर अभियान चलाने एवं जिले में बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धरना देने की बात कही है। जिला मंत्री उदयवीर सिंह यादव ने कहा कि इस प्रकार विलय करने से जहां विद्यालय छात्रों से अधिक दूरी पर होगा। वहीं, रसोइयों की सेवा भी समाप्त हो जाएगी। जिला कोषाध्यक्ष सुशील चौधरी ने बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी शिक्षकों पर विद्यालयों को बंद करने को दबाव बना रहे हैं, जो कि निश्चित रूप से छात्रों को शिक्षा से वंचित करने जैसा है।