फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: साथी की हत्या के विरोध में शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर किया मूल्यांकन

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर की घटना को लेकर जीआईसी में दो मिनट का मौन रखते परीक्षक। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। मुजफ्फरनगर में शिक्षक की गोली मारकर की गई हत्या के विरोध में मंगलवार को राजकीय इंटर कॉलेज में मूल्यांकन से पहले शिक्षकों ने शोक सभा की। इसके बाद में सभी ने काली पट्टी बांधकर मूल्यांकन किया।
विज्ञापन

राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष केहरी लाल ने कहा कि मृतक शिक्षक के परिवार को जल्द मुआवजा दिया जाए। साथ ही जो भी पुलिसकर्मी शराब पीने के आदी हैं, उन्हें अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी जाए। इस दौरान जीआईसी उप नियंत्रक गुल नवाज आलम, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के मंडल अध्यक्ष रजनीश कुमार, अटेवा प्रभारी अनिल कुमार यादव, विजयपाल, जितेंद्र सिंह, बृजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
इसके अलावा अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक शिक्षक महासभा के जिलाध्यक्ष रामशरण लाल ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन डीआईओएस डॉ. प्रवेश कुमार को सौंपा। इसमें हत्यारोपी को बर्खास्त करने, शिक्षक के परिवार को 10 करोड़ रुपये अनुग्रह राशि देने, उनकी पांच वर्षीय बेटी के पालन-पोषण, उच्च शिक्षा और चिकित्सा के साथ ही विवाह में सरकारी सहायता प्रदान करने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें