गिंदो देवी महिला महाविद्यालय में स्वास्थ्य साक्षरता पर हुई संगोष्ठी में मौजूद छात्राएं। स्रोत:म
बदायूं। गिंदो देवी महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तहत सोमवार को महामारी के बाद स्वास्थ्य साक्षरता विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम प्राचार्य प्रो. सरला चक्रवर्ती ने कहा कि जानकारी की कमी से समाज में तरह-तरह के भ्रम फैलते हैं। कोरोना काल ने यह सिखाया कि रोकथाम इलाज से कहीं बेहतर है। यदि हम अपने आस-पास सफाई रखें और संक्रमण से बचाव करें तो घातक बीमारियों से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि हमें स्वास्थ्य संबंधी जानकारी केवल स्वास्थ्य मंत्रालय, डब्ल्यूएचओ और अस्पताल जैसे अधिकृत स्रोतों से ही लेनी चाहिए। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रीति वर्मा ने मानसिक कल्याण और भावनात्मक स्वास्थ्य पर विचार रखे। वहीं कार्यक्रम अधिकारी अवनीशा वर्मा ने समाज में स्वास्थ्य साक्षरता फैलाने में स्वयंसेविकाओं की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर महाविद्यालय की सभी शिक्षिकाएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी अवनीशा वर्मा ने किया। संवाद