फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कछला चौराहे पर टैंकर ने ई-रिक्शा रौंदा,चालक की मौत

विज्ञापन
नरायन सिंह। (फाइल फोटो) - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
उझानी/कछला (बदायूं)। बरेली-मथुरा हाईवे पर तेज रफ्तार टैंकर ने ई-रिक्शा को रौंद दिया। हादसे में ई-रिक्शा चालक नारायन सिंह (60) ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद जुटे लोगों ने टैंकर को लिया और उसके चालक को दबोच लिया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। हादसे के बाद बरेली-मथुरा हाईवे पर वाहनों का आवागमन प्रभावित रहा।
विज्ञापन

कछला चौराहे पर हादसा रविवार सुबह करीब आठ बजे हुआ। ई-रिक्शा चालक नारायन सिंह कोतवाली क्षेत्र के गांव चंदनपुर के मजरा गुलाबगढ़ी के निवासी थे। तड़के वह ई-रिक्शा लेकर चौराहे पर आए थे। वह सवारियां बैठाने के लिए ई-रिक्शा मोड़ने लगे, तभी सामने से आए टैंकर ने उन्हें चपेट में ले लिया। ई-रिक्शा पलटने से नारायन सड़क पर गिर गए और टैंकर के पहिये के नीचे आ गए।
दुकानदारों और सवारियों के शोर मचाने पर चालक टैंकर से कूद कर भागने लगा। तभी चालक को पकड़ लिया गया और पुलिस को सौंप दिया गया। टैंकर चालक प्रतापगढ़ जिले का निवासी बताया गया है। हादसे के बाद हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की कतार लगा गई। कुछ लोगों ने गुस्से का इजहार भी किया, लेकिन पुलिसकर्मियों के समझाने पर शांत हो गए। करीब 20 मिनट तक आवागमन भी प्रभावित रहा। सूचना के बाद नारायन के परिजन भी पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कछला चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार ने बताया कि टैंकर और उसका चालक पुलिस के कब्जे में है।

कछला चौराहे पर टैंकर की टक्कर के बाद सड़क पर पलटा पड़ा ई-रिक्शा। संवाद- फोटो : BADAUN

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें