फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: टैंकर ने बाइक रौंदी, युवक की मौत

Sun, 24 Sep 2023 01:34 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बिसौली (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र में फतेहपुर पेट्रोल पंप के नजदीक शनिवार रात एक टैंकर ने बाइक को जबरदस्त टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार मनोज की मौत हो गई। पुलिस ने टैंकर कब्जे में ले लिया है, लेकिन उसका चालक भाग गया।
विज्ञापन

इस्लामनगर थाना क्षेत्र के रुदायन पूर्वी निवासी मनोज (24) शनिवार रात करीब नौ बजे बाइक पर रानेट चौराहे से इस्लामनगर की ओर जा रहा था। वह हेलमेट नहीं लगाए था। बताते हैं कि उसकी बाइक फतेहपुर पेट्रोल पंप से कुछ दूर आगे पहुंची थी। तभी सामने से आ रहे टैंकर की टक्कर लग गई, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे के बाद चालक मौके से भाग गया। राहगीरों की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने टैंकर कब्जे में ले लिया है। युवक के शव को मोर्चरी भिजवा दिया गया है। युवक के परिवार वालों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें