बदायूं। टनकपुर-मथुरा स्पेशल ट्रेन का विस्तार 31 जुलाई तक कर दिय गया है। रेलवे प्रशासन ने 30 जून तक के लिए प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार व शनिवार को चलाने का फैसला किया था। अब इसे 31 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है। यह गाड़ी अपने पूर्व निर्धारित मार्ग पर चलेगी। साथ ही ठहराव भी पहले की तरह ही होगा। संवाद