फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: 27 फरवरी तक मिला टनकपुर-अछनेरा एक्सप्रेस को विस्तार

Tue, 30 Dec 2025 11:53 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी। टनकपुर-अछनेरा-टनकपुर एक्सप्रेस को दो महीने और संचालन के लिए विस्तार किया गया है। रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने बताया कि यात्री सुविधा के मद्देनजर टनकपुर-अछनेरा- टनकपुर एक्सप्रेस का सेवा विस्तार किया गया है। एक्सप्रेस टनकपुर और अछनेरा से 27 फरवरी- 2026 तक प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार और रविवार चलाई जा रही है। टनकपुर से चलकर इस ट्रेन का खटीमा, पीलीभीत, भोजीपुरा, इज्जतनगर, बरेली सिटी, बरेली जंक्शन, बदायूं, उझानी, सोरो, कासगंज, सिकंदराराऊ, हाथरस सिटी, मथुरा कैंट, मथुरा जंक्शन में ठहराव के बाद अछनेरा पहुंचेगी। वापसी में इसके ठहराव पहले की तरह ही रहेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें