मंडलीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किए खिलाड़ी। स्त्रोत कालेज द्वारा
बिल्सी। भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज में जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता मंगलवार को हुई। इसमें अंडर 14, 17 एवं 19 बालक और बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभांरभ कॉलेज के प्रबंधक सुरेश बाबू गुप्ता ने करते हुए सभी खिलाड़ियों का परिचय लिया। साथ ही खेल की भावना से खेलने के लिए प्रेरित भी किया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज अर्सिस बर्खिन व भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कालेज बिल्सी के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसके बाद मंडलीय स्तर के लिए टीम का चयन किया गया। प्रधानाचार्य प्रदीप शर्मा, रिजवान खान, रबीना, वरुण कुमार सिंह, अमित दीक्षित आदि ने चयन किया। अंडर 14 में आराध्या, आतिफ, आयुष, रश्मि रंजन, वंश, अंडर 17 में वर्षा, शिवांश केशव, बॉबी, अनमोल, यशराज आर्यन और अंडर 19 बालिका वर्ग में सुमन, भावना, सुनीरा का चयन किया गया। संवाद