आईटीआई जौनेरा में टैबलेट देते जिपं सदस्य।स्रोत: आईटीआई
सहसवान। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जौनेरा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पूर्व जिपं सदस्य विक्रांत यादव ने 124 प्रशिक्षणार्थियों को टैबलेट वितरित किया। उन्होंने कहा कि व्यक्ति के भविष्य में तकनीकी शिक्षा का भी अहम योगदान होता है। केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से युवाओं के लिए तमाम कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। छात्र-छात्राओं को मोबाइल फोन और टैबलेट वितरित किए जाने के पीछे सरकार की मंशा है कि विद्यार्थी इसका उपयोग शिक्षा प्राप्त करने में करें। इससे पूर्व संस्थान के स्टाफ की ओर से मुख्य अतिथि का फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार वार्ष्णेय, तूफान सिंह, अंकित सक्सेना, रणजीत कुमार, चंद्रबोस आजाद, अरविंद कुमार, सोनम, उज्जवल चित्रांश, देवेश शर्मा, ऋषि गोस्वामी, दीपक, ललित आदि मौजूद रहे।