फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सड़क हादसे में सफाईकर्मी और महिला घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। बिजनौर-बदायूं हाईवे पर बाइक की टक्कर लगने से सफाईकर्मी कमल किशोर वाल्मीकि गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

कमल मंगलवार शाम खाना खाकर रामलाल की बगिया के पास टहल रहे थे। वह नगर पालिका परिषद में सफाईकर्मी हैं। उधर, हाईवे स्थित गांव पिंडौल निवासी केशवती पत्नी महीपाल टेंपो से गांव कुंदावली जा रही थीं। टेंपू गांव पिंडौल से निकला तभी ब्रेकर पर झटका लगने से केशवती टेंपो से गिरकर घायल हो गईं। दोनों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें