कस्तूरबा बालिका आवासीय विद्यालय वजीरगंज की छात्रा स्वाति को एक दिन के लिए खंड शिक्षा अधिकारी
वजीरगंज। कस्तूरबा बालिका आवासीय विद्यालय वजीरगंज की कक्षा आठ की छात्रा स्वाति ने एक दिन के लिए खंड शिक्षा अधिकारी का कार्यभार संभाला। स्वाति ग्राम पनौडी पोस्ट हतसा, विकास क्षेत्र बिसौली की निवासी हैं। इस अवसर पर उनके माता-पिता भगवानदास और भगवान श्री ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने भविष्य में खंड शिक्षा अधिकारी बनने का सपना व्यक्त किया। इस दौरान स्वाति के साथ विद्यालय की वार्डन नीलम सक्सेना, अध्यापक सुमन, अध्यापक हेमलता और अन्य शिक्षक मौजूद रहे। संवाद