बदायूं। वरिष्ठ अधिवक्ता स्वतंत्र प्रकाश गुप्त ने राज्य सूचना आयुक्त पद की शपथ ग्रहण की। राजभवन के नील कुसुम सभागार में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। बदायूं जनपद से इस महत्वपूर्ण पद तक पहुंचने वाले स्वतंत्र प्रकाश प्रथम व्यक्ति हैं। संवाद