फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दर्शन देकर बादलों में छिप गए सूर्यदेव... नहीं मिली राहत

विज्ञापन
शनिवार को सुबह आसमान में छाय बादल। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। शनिवार को मौसम में कोई खासा बदलाव तो नहीं आया लेकिन दोपहर करीब एक बजे कई दिनों से बादलों की ओट में छिपे चल रहे सूर्यदेव ने दर्शन दे दिए। कुछ देर तक सूर्य और बादलों के बीच लुकाछिपी का खेल चला लेकिन इसके बाद फिर वही स्थिति आ गई और बादल छा जाने से गलन बढ़ गई। शाम होते होते शीतलहर ने भी हाड़ कंपाकर रख दिए। आने वाले दिनों में धूप खिली रह सकती है लेकिन ठंड में कमी आने के कोई आसार नहीं हैं।
विज्ञापन

जनवरी में इस बार सूर्यदेव तो न जाने कहां लापता हो गए हैं। महीने का तीसरा सप्ताह समाप्त होने को है लेकिन धूप इक्का-दुक्का बार ही निकली है। अब तक बादलों के बीच ही दिन बीत रहे हैं तो रात होते-होते कोहरा घना छा जाता है। इससे लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है।
शनिवार के तापमान में शुक्रवार के मुकाबले कमी देखी गई। शुक्रवार को जहां अधिकतम तापमान 20.1 डिग्री तथा न्यूनतम 8.8 डिग्री सेल्सियस रहा था वहीं शनिवार को अधिकतम तापमान 18.5 तथा न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रहा। शनिवार को सुबह कोहरा तो अपराह्न तक बादल छाए रहे लेकिन दोपहर एक बजे बादलों की ओट से निकलकर सूर्यदेव प्रकट हो गए।
विज्ञापन

इसके बाद कुछ देर धूप रही पर फिर वही लुकाछिपी का सिलसिला शुरू हो गया। करीब दो बजे फिर बादल छा गए जो शाम तक नहीं छटे और रात होते-होते फिर गलन बढ़ गई। मौसम के जानकारों के अनुसार, आने वाले सप्ताह में धूप निकल सकती है लेकिन ठंड अभी ऐसी ही रहेगी। कोहरा और बादल छाने के कारण गलन का अहसास बरकरार रहेगा और शीतलहर लोगों को परेशान करेगी।
विज्ञापन

-
एक सप्ताह का तापमान
तारीख अधिकतम न्यूनतम

20 जनवरी 18.5 7.5

19 जनवरी 20.1 8.8
18 जनवरी 20.1 8.9

17 जनवरी 19.8 8.9

16 जनवरी 20.2 9.6

15 जनवरी 20.1 8.3
14 जनवरी 18 6

-

शनिवार को सुबह आसमान में छाय बादल। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें