फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: केबल में फॉल्ट से पांच गांव की आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
सिलहरी। रेलवे के अंडरपास से निकली गई केबल में फॉल्ट होने से पांच गांव की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। अगले दो दिन तक पांच गांव में अंधेरा रहने का अनुमान है। रेलवे की अनुमति मिलने के बाद अंडरग्राउंड केबल का फाल्ट ठीक करने के लिए खोदाई की जाएगी।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र नवादा क्षेत्र के गांव बसंतनगर रेलवे अंडरपास से निकल गई केबल से पांच गांव की आपूर्ति चल रही है। मंगलवार को बरसात के दौरान अंडरपास में केबल में फॉल्ट हो गया, जिससे लखनपुर, आमगांव, बसंत नगर, खुनक, सोवरनपुर आदि गांव की आपूर्ति ठप हो गई। अब रेलवे की अनुमति मिलने के बाद ही फॉल्ट ठीक हो पाएगा। अवर अभियंता सचिन कुमार ने बताया कि रेलवे से अनुमति मिलने के बाद खोदाई करवाकर अंडरपास में केबल को ठीक कराया जाएगा। दो दिन तक आपूर्ति प्रभावित रहने का अनुमान है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें