बदायूं। युवा मंच ग्रामीण क्रिकेट लीग के चौथे दिन उसहैत में असद क्रिकेट क्लब और उसहैत टाइटंस के बीच मैच खेला गया। असद क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवर में 84 रन बनाए। तबिश ने सबसे ज्यादा 26 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी उसहैत टाइटंस 65 रन पर ऑलआउट हो गईं। मैन ऑफ द मैच तबिश रहे।
दूसरा मैच सुपर बॉयज उसहैत और द लाइंस बरैनिया के बीच खेला गया। बरैनिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 96 रन बनाए। रामजी ने 26 और स्वदेश कुमार 20 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुपर बॉयज की शुरुआत खराब रहीं। बाद में जावेद और सलमान ने तेज पारी खेल कर अपनी टीम को जीत दिलाई। मैन ऑफ द मैच सलमान रहे। आयोजक फैजान खान ने बताया पहला सेमीफाइनल राजपूत क्रिकेट क्लब और सुपर किंग्स उसहैत के बीच खेला जाएगा। दूसरा सेमी फाइनल सुपर बॉयज उसहैत और असद क्रिकेट क्लब के बीच होगा। संवाद