फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: छोटी बहन से झगड़े में रोने पर गले में फंसी थी सुपारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के किशननगर में बच्चे के रोने से उसके गले में सुपारी का टुकड़ा फंस गया था। लोगों के मुताबिक सुपारी खाने के लिए उसका अपनी छोटी बहन से झगड़ा हुआ था। छोटी बहन ने उसके हाथ पर काट लिया था, जिससे उसके रोने पर टुकड़ा गले में फंस गया और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव किशननगर निवासी कीरतपाल किसान हैं। उनके तीन बच्चे हैं। उनमें अभय मझला था। उससे बड़ा एक बेटा है और सबसे छोटी बेटी है। अभय की मौत से पूरा परिवार दुखी है। वह उसके बारे में ज्यादा जानकारी तक नहीं दे पा रहे हैं।
हालांकि स्थानीय लोगों ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर अभय परचून की दुकान से सुपारी का पैकेट खरीदकर लाया था। इसके बाद वह अपनी छोटी बहन के साथ घर में खेल रहा था। इस दौरान सुपारी को लेकर दोनों भाई बहन का झगड़ा हो गया। छोटी बहन भी सुपारी मांग रही थी।
विज्ञापन

अभय ने सुपारी नहीं दी तो उसने अपने दांतों से उसके हाथ पर काट लिया। उस समय अभय सुपारी खा रहा था।
बहन के काटने से अचानक उसकी चीख निकल गई। वह रोने लगा, तभी सुपारी का बड़ा टुकड़ा उसके गले में फंस गया। पहले परिवार वालों ने सुपारी का टुकड़ा निकालने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हुए तो उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें