फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: शिवमंदिर पर कराया सुंदरकांड का पाठ

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। शिवशक्ति ओम मंदिर पर मंगलवार रात बालाजी भक्त मंडली के पदाधिकारियों ने बालाजी महाराज का भव्य शृंगार कर संगीतमय सुंदरकांड का पाठ किया। इस मौके पर पंडित प्रदीप शर्मा ने कहा कि हनुमान जी सेवा, भक्ति और श्रद्धा के देवता हैं। उन्होंने प्रभु श्रीराम की निष्काम भाव से सेवा की। अगर हम भगवान को पाना चाहते हैं तो हमें भी निष्काम भाव से भगवान की भक्ति और सेवा करनी चाहिए। बाद में बाबा की आरती कर प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर राहुल शर्मा, मयंक गुप्ता, नन्नू देवल, रितिक देवल, अभिषेक देवल, जितेंद्र शर्मा, सुधीर सोमानी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें