बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव पिंडौल में शनिवार को जनता आदर्श रामलीला क्लब द्वारा रामलीला मंचन का पूजन किया गया। कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए कमेटी ने यह निर्णय लिया था कि रामलीला का मंचन इस वर्ष नहीं किया जाएगा। ऐसा 23 वर्ष बाद हो रहा है, जिसमें रामलीला मंचन का आयोजन नहीं किया गया है। शनिवार को यहां कमेटी के पदाधिकारियों ने रामलीला मंचन के पूजन के बाद सुंदरकांड का आयोजन किया। इसके बाद हवन किया गया। साथ ही भगवान राम से प्रार्थना की गई कि कोरोना वायरस से समस्त देशवासियों को जल्दी निजात दिलाएं और अगले वर्ष धूमधाम से रामलीला का मंचन हो सके। इस मौके पर रामलीला अध्यक्ष सत्यप्रकाश शर्मा, प्रबंधक प्रदीप कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष राजेश गुप्ता, ग्राम प्रधान अर्पित सक्सेना, मुनेंद्र शर्मा, अजय सक्सेना, अरुण शर्मा, अनिल तिवारी, जितेंद्र शर्मा, मुनीश शर्मा, सोबरन सिंह आदि मौजूद रहे।