खिलाड़ियों को शील्ड देकर सम्मानित करते अतिथि
बदायूं। श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सात दिवसीय ग्रीष्मकालीन समर कैंप का समापन बुधवार को क्रिकेट मैच खेलकर हुआ। इस दौरान विजयी प्रतिभागियों व विशेष अभिरुचि प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान मेहंदी, नृत्य, कंप्यूटर, कला, ताइक्वांडो व योगासन का प्रशिक्षण दिया गया। अंतिम दिन क्रिकेट मैच कक्षा नौ व 10 की टीमों के बीच खेला गया। वहीं कक्षा नौ की टीम विजेता रही। विजेता टीम के कप्तान ऋषभ व मैन आफ द मैच ईशू प्रांजल को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर ओमप्रकाश वैश्य, प्रधानाचार्य कालिका प्रसाद गंगवार, कमलेश कुमार, प्रमोद पटेल, कुलदीप गुप्ता आदि मौजूद रहे।